Ghazal Lyrics
Skip to content
  • Home
Ghazal Lyrics

Collection of हिंदी ग़ज़ल, उर्दू ग़ज़ल, ગુજરાતી ગઝલ Lyrics

by: userPosted on: March 12, 2024September 3, 2025

चिट्ठी आई है आई है | Chitthi Aayee Hai

  • Share this lyrics

(गीतकार : आनंद बख़्शी)

चिट्ठी आई है आई है, चिट्ठी आई है
चिट्ठी आई है वतन से चिठ्ठी आई है
बड़े दिनों के बात, हम बे-वतनों को याद
वतन की मिट्टी आई है… चिट्ठी आई है…

उपर मेरा नाम लिखा है
अंदर ये पैगाम लिखा है
ओ परदेस को जानेवाले
लौट के फिर ना आनेवाले
सात समुंदर पार गया तू
हम को ज़िंदा मार गया तू
खून के रिश्ते तोड़ गया तू
आँख में आँसू छोड़ गया तू
कम खाते हैं, कम सोते हैं
बहोत ज़्यादा हम रोते हैं
चिट्ठी आई है…

सुनी हो गई शहर की गलियाँ
काँटे बन गई बाग की कलियाँ
कहते हैं सावन के झूले
भूल गया तू हम नहीं भूले
तेरे बिन जब आई दीवाली
दीप नहीं दिल जले है खाली
तेरे बिन जब आई होली
पिचकारी से छुटी गोली
पीपल सुना, पनघट सुना
घर शमशान का बना नमूना
फसल कटी, आई बैसाखी
तेरा आना रह गया बाकी
चिट्ठी आई है…

पहले जब तू खत लिखता था
कागज में चेहरा दिखता था
बंद हुआ ये मेल भी अब तो
ख़त्म हुआ ये खेल भी अब तो
डोली में जब बैठी बहना
रस्ता देख रहे थे नैना
मैं तो बाप हु मेरा क्या है
तेरी माँ का हाल बुरा है
तेरी बीवी करती है सेवा
सूरत से लगती है बेवा
तू ने पैसा बहोत कमाया
इस पैसे ने देस छुड़ाया
देस पराया छोड़ के आजा
पंछी पिंजरा तोड़ के आजा
आजा उम्र बहोत है छोटी
अपने घर में भी है रोटी
चिट्ठी आई है…

आनंद बख़्शी | Anand Bakshi Song Ghazal Lyrics

Post navigation

Previous PostPrevious चाँदी जैसा रंग है तेरा | Chandi Jaisa Rang Hai Tera
Next PostNext तेरे आने की जब ख़बर महके | Tere Aane Ki Jab Khabar Mehke

Recently added Ghazals

  • मेरी आँखों ने चुना है | Meri Aankho Ne Chuna Hai
  • सुनते हैं के मिल जाती है | Sunte Hain Ke Mil Jaati Hai Har Cheez
  • ये बता दे मुझे ज़िन्दगी | Ye Bata De Mujhe Zindagi
  • ग़म का ख़ज़ाना तेरा भी है | Gham Ka Khazana Tera Bhi
  • चिट्ठी ना कोई संदेश | Chithi Na Koi Sandesh

Ghazals Category

  • आनंद बख़्शी | Anand Bakshi Song Ghazal Lyrics
  • इंदीवर ग़ज़ल | Ghazals by Indeevar
  • कैफ़ी आज़मी ग़ज़ल | Kaifi Azmi Ghazal Lyrics
  • गुलज़ार की ग़ज़लें | Gulzar Ghazal Lyrics
  • जावेद अख्तर ग़ज़ल | Javed Akhtar Ghazal Lyrics
  • निदा फ़ाज़ली की ग़ज़लें | Nida Fazli Ghazal Lyrics
  • मिर्ज़ा ग़ालिब ग़ज़ल | Mirza Ghalib Ghazal Lyrics
  • मेराज फ़ैज़ाबादी गझल | Ghazal By Meraj Faizabadi
  • राना अकबराबादी ग़ज़ल | Rana Akberabadi Ghazal
  • शाहिद कबीर | Shahid Kabir Song Ghazal Lyrics
  • समीर | Sameer Hindi Song Ghazal Lyrics
  • सुदर्शन फ़ाकिर ग़ज़ल | Sudarshan Faakir Ghazal
  • हस्तीमल हस्ती की ग़ज़लें | Hastimal Hasti Ghazal Lyrics
  • हिंदी ग़ज़ल | Hindi Ghazal

Archives

  • December 2025
  • November 2025
  • July 2024
  • April 2024
  • March 2024
© 2023-2024 Ghazal Lyrics. ALL RIGHT RESERVED.
"Made with Indian Culture Love"